हर घर तिरंगा फहराया
– सविता राज
तिरंगा प्यारा हर घर लहराया,
आजादी का अमृत महोत्सव आया।
भारत की आन ,बान, शान,
ये लहराता तिरंगा देश की जान।
झुकने न देंगे तिरंगा प्यारा,
ये भारतवासियों का अभिमान।
हर घर तिरंगा फहराया,
खुशियों का पैगाम लाया।
जाने कितने देशभक्तों ने दिया बलिदान,
तब पाया हमनें आजादी का सम्मान।
लहराता तिरंगा, आसमां को छू रहा,
आओ करें तिरंगे का सम्मान।
बलिदान,साहस का प्रतीक रंग केसरिया,
सत्य,अहिंसा, सादगी का प्रतीक रंग सफेद,
समृद्धि,हरी भरी धरणी का प्रतीक रंग हरा,
धर्म,न्याय का प्रतीक,चौबीस तीली का चक्र,
महासागर ,अंबर का प्रतीक रंग नीला।
स्वतन्त्र रहे भारत,हम सब एक बने,
फहराता रहे तिरंगा,
आओ मिलकर तिरंगे का सम्मान करें।